5
(1)

भागलपुर। नाथनगर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नूरपुर हरिजन में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर मिड-डे मील योजना के तहत रखा गया 10 बोरी चावल चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि ठंड के कारण विद्यालय बंद था, इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय सचिव के पति द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि स्कूल का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही जब वे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ था और वहां रखा मिड-डे मील का 10 बोरी चावल गायब था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानाध्यापक ने मधुसूदनपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विद्यालय परिसर में हुई इस चोरी की घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: