



नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर में जल नल योजना के तहत सड़क तोड़कर पाइप बिछाने के कार्य को लेकर ग्रामीणों में असंतोष पैदा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क को तोड़कर पाइप लगाने का विरोध किया और कहा कि खाली जगह पर ही पाइप लगाया जाना चाहिए। मामला घुसकी टोला, भवानीपुर का है।

जानकारी के अनुसार, योजना के तहत सड़क खोदकर पाइप बिछाने का कार्य चल रहा था, लेकिन दोनों तरफ घर होने के कारण कार्य नहीं हो पा रहा था। इस पर ग्रामीणों में हंगामा शुरू हो गया।

स्थानीय लोगों की पहल और बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। समाधान के अनुसार, पाइप को केवल खाली जगहों पर ही बिछाया जाएगा और सड़क को न तोड़कर सुरक्षित रखा जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद सड़क की रिपेयरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।
मौके पर सुवाली यादव, कन्हैया यादव, गौरव सिंह, अमित सरकार, बहादुर यादव, पवन यादव, झाबो सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने मिलकर मामले का समाधान निकाला और कार्य को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने में सहयोग किया।













