0
(0)

भागलपुर पुलिस ने भूमाफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के सरकारी गबन और फर्जी जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय राय, पिता देवी राय, निवासी रिंकसाडीह, थाना बाईपास, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विजय राय पर पैक्स के माध्यम से धान की खरीद-बिक्री में लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपये के गबन का गंभीर आरोप है। जानकारी के मुताबिक यह गबन मधेपुरा जिले में सरकारी धान की खरीद-बिक्री के दौरान किया गया। इस मामले में मधेपुरा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि विजय राय के विरुद्ध भागलपुर जिले के बबरगंज थाना एवं बाईपास थाना में कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इनमें फर्जी तरीके से स्वयं को जमीन का मालिक बताकर जमीन की खरीद-बिक्री करने से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि बाईपास थाना, भागलपुर द्वारा कार्रवाई करते हुए विजय राय को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के आर्थिक अपराधों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: