0
(0)

नवगछिया के अनुमंडल /
कचहरी गेट के समीप एनएच 31 पर रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर निवासी मो. इकबाल के पुत्र मो. तस्लीम और उनके पुत्र फरहान के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. तस्लीम अपनी पत्नी और पुत्र के साथ बाइक से उदाकिशुनगंज जा रहे थे। इसी दौरान कचहरी गेट के पास अचानक आगे चल रही एक मैजिक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बाइक मैजिक वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार पिता और पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार घटना के बाद मैजिक वाहन का चालक वाहन लेकर मौके से फरार होनें वाला था लेकिन लोगों ने पकड़ लिया । आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए नजदीकी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: