0
(0)

भागलपुर। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को भागलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम लोगों और फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसी दौरान पिरपैती प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में पहाड़िया जनजाति के लोग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर टाउन हॉल पहुंचे।

हरिनकुल पहाड़ी टोला के निवासी पहाड़िया समुदाय के लोगों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के 70 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद वे अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उनका कहना है कि उनके पास न तो पक्का घर है और न ही सिर छिपाने के लिए छत। बरसात, गर्मी और ठंड जैसे मौसम में उन्हें खुले आसमान के नीचे जीवन व्यतीत करना पड़ता है। इतना ही नहीं, उनके पास एक डिसमिल जमीन तक नहीं है, जिससे वे स्थायी रूप से अपना आशियाना बना सकें।

पहाड़िया जनजाति के लोगों ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को आवेदन सौंपते हुए आवास की सुविधा, रोजगार के अवसर और शिक्षा की समुचित व्यवस्था की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से यह मांग रखी कि क्षेत्र में स्थापित हो रहे अडानी पावर प्लांट में स्थानीय पहाड़िया समुदाय के लोगों को रोजगार दिया जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानपूर्वक कर सकें।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार ने कहा कि पहाड़िया जनजाति की स्थिति अत्यंत दयनीय और चिंताजनक है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस आवेदन पर शीघ्र संज्ञान लिया जाए, ताकि इस आदिवासी समुदाय को आवास, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और उन्हें सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: