0
(0)

नवगछिया : भीषण ठंड के प्रकोप को देखते हुए बाबा गणिनाथ सेवा समिति, नवगछिया की ओर से मानवता की मिसाल पेश की गई। समिति के सौजन्य से नवगछिया अंतर्गत नयाटोला वार्ड संख्या 27 में जरूरतमंदों लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया, जिससे जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।

जानकारी के अनुसार, नवगछिया नयाटोला निवासी समाजसेवी एवं युवा नेता संतोष मेहता ने बढ़ती ठंड और जरूरतमंद दिव्यांगों की स्थिति को देखते हुए बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर कंबलों की मांग की थी। इस पर तत्परता दिखाते हुए समिति के अध्यक्ष द्वारा कंबल एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई और समिति के सदस्यों के माध्यम से उनका वितरण कराया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने आम लोगों से अपील की कि ठंड के इस कठिन समय में वे अपने आसपास के जरूरतमंद, असहाय, विधवा और दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए आगे आएं, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सक्रिय सदस्य धर्मेंद्र कुमार साह, सुमित कुमार, संतोष कुमार, करण बाल्मीकि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: