0
(0)

भागलपुर। सुल्तानगंज स्थित मुरारका महाविद्यालय में नए प्राचार्य नागेन्द्र तिवारी के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वर्तमान प्रभार प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा विभागीय निर्देशानुसार नए प्राचार्य को विधिवत पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ महाविद्यालय पहुंचे, जहां नए एवं पूर्व प्राचार्य सहित कॉलेज परिवार द्वारा उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान मुरारका महाविद्यालय के नए प्राचार्य नागेन्द्र तिवारी के साथ-साथ वाणिज्य संकाय की पढ़ाई के लिए नियुक्त नए शिक्षक आदित्य कुमार ने भी पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, एनडीए कार्यकर्ताओं तथा महाविद्यालय के दर्जनों प्राध्यापकों ने बुके और फूल-माला पहनाकर दोनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नागेन्द्र तिवारी एक कुशल एवं अनुभवी शिक्षक हैं और उनके नेतृत्व में मुरारका महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहले कार्यकाल की तरह ही अब पुनः महाविद्यालय में वाणिज्य की पढ़ाई शुरू हो जाएगी, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

वहीं, नए प्राचार्य नागेन्द्र तिवारी ने बाबा अजगैबीनाथ धाम का स्मरण करते हुए कहा कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने का हर संभव प्रयास करेंगे और छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रभाष कुमार, डॉ. चैतन कुमार, मुकेश कुमार, दुर्गा कुमारी, सीमा कुमारी, डॉ. अपुलल, अरुण कुमार सहित एनडीए कार्यकर्ता डॉ. अलका चौधरी, नीलम देवी, डॉ. सुरेश प्रसाद मंडल, मनीष कुमार, जवाहरलाल मंडल, विकास कुमार कर्ण, चंदन कुमार, विनय सिंह, शुभम चौधरी, शशि भूषण कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: