5
(2)

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में संचालित एएनएम कॉलेज में फर्स्ट ईयर से सेकंड ईयर में प्रमोट कराने के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक छात्रा से दस हजार रुपये की मांग की जा रही है। आरोप है कि यदि छात्राएं यह राशि नहीं देती हैं तो उन्हें फेल करने की धमकी दी जाती है।

कॉलेज की छात्रा ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि वह गरीब परिवार से है और एएनएम की पढ़ाई कर रही है। उसने कहा कि उससे दस हजार रुपये की मांग की गई और कहा गया कि यदि उसने यह राशि नहीं दी तो उसे फर्स्ट ईयर में ही फेल कर दिया जाएगा। साथ ही छात्रा ने यह भी बताया कि इस संबंध में किसी से शिकायत करने पर उसके करियर को नुकसान पहुँचाने की चेतावनी भी दी गई।

छात्राओं का कहना है कि दबाव इतना अधिक है कि कई छात्राएं मजबूरी में पैसे देने को विवश हैं। उनके अनुसार यह स्थिति मानसिक तनाव और डर पैदा कर रही है, जिससे पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।

वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर से इन आरोपों को निराधार बताया गया है।

कॉलेज की प्रधानाचार्य रागिनी कुमारी ने कहा कि पास कराने के नाम पर कोई अवैध वसूली नहीं की जाती और यह आरोप गलत हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस तरह की कोई शिकायत सामने आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वह 12 जनवरी तक छुट्टी पर हैं।

फिलहाल छात्राओं के आरोप और कॉलेज प्रशासन के पक्ष के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: