


नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग किशोरी को रंगरा थाना की पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। इस संबंध में पांच जनवरी को किशोरी की मां द्वारा रंगरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में बताया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से कहीं चली गई है और काफी खोजबीन के बावजूद वापस नहीं लौटी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर किशोरी को इस्माइलपुर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस द्वारा बरामदगी के बाद किशोरी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।












