0
(0)

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की ग बैठक में विगत वर्ष की भांति मुख्य समारोह हेतु परेड की तैयारी 20 जनवरी से सैंडिस कंपाउंड में की जाएगी, अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी के पूर्वाह्न 9:00 बजे से किया जाएगा, जिस परेड का निरीक्षण जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक,भागलपुर द्वारा किया जाएगा। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में कमेंट्री आकाशवाणी भागलपुर के उद्घोषक के द्वारा किया जाएगा जिसे सुनिश्चित करवाने हेतु जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है। मुख्य समारोह सहित विभिन्न समारोह स्थल पर राष्ट्रगाण की प्रस्तुति के लिए झुनझुनवाला बालिका उच्च विद्यालय तथा मोक्षदा इंटर बालिका उच्च विद्यालय के साथ ही अन्य विद्यालय के छात्रों को भी मौका देने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसकी समीक्षा कर लेने का निर्देश दिया गया है। परेड में बैंड की प्रस्तुति सीटीएस बैंड नाथनगर द्वारा की जाएगी। समारोह में बीएमपी, डीएपी, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, फायर ब्रिगेड द्वारा प्रेड का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। जिनमें आईसीडीएस, जीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, उत्पाद एवं मध्य निषेध, परिवहन,, ग्रामीण विकास एवं पुलिस विभाग सम्मिलित हैं। अच्छा परेड प्रदर्शन करने वाले दल नायक को पुरस्कृत किया जाएगा। नागरिक एकादश एवं जिला प्रशासन एकादश के बीच 20-20 क्रिकेट मैच का आयोजन सैंडिश मैदान में किया जाएगा। बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता राजस्व सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: