0
(0)

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में अलाव सेकने के दौरान आग की चपेट में आकर 65 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान टुसा देवी, पति अर्जुन सिंह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए टुसा देवी घर के बाहर अलाव के पास बैठी थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह आग के काफी करीब चली गईं, जिससे उनके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गईं। परिजनों ने तत्काल किसी तरह आग बुझाई और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया .

वृद्धा की पतोहू फूलवती देवी, पति बिहारी लाल सिंह ने बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य अंदर थे। चीख-पुकार सुनकर लोग बाहर दौड़े और किसी तरह आग बुझाकर वृद्धा को बचाया गया। l

घटना के बाद परिवार के लोग काफी सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने भी ठंड के मौसम में अलाव जलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: