0
(0)

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र से सामने आए नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अपहृत छात्रा को बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता राजेश मंडल (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी ग्राम चौरी, थाना बाईपास ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर 2025 को उनकी पुत्री घर से जगदीशपुर बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों को बाद में जानकारी मिली कि अभय कुमार नामक युवक ने शादी का झांसा देकर मुस्कान को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने भी इस कृत्य को स्वीकार करते हुए पीड़ित परिवार को धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2), 96, 3(5) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। कांड संख्या 149/025 दिनांक 20 सितंबर 2025 के तहत मामले की जांच शुरू की गई।

बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर बस स्टैंड से नाबालिग छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी की सूचना तत्काल परिजनों को दी गई।

फिलहाल छात्रा से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: