0
(0)

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा चालक को भी चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक मोहम्मद गुलजार कोयला डिपो से सवारी लेकर तिलकामांझी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ज्योति विहार कॉलोनी निवासी मानवी कुमार तेज गति से बाइक चलाते हुए सामने से आ गया और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बाइक चालक मानवी कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं ई-रिक्शा चालक मोहम्मद गुलजार का भी इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही तिलकामांझी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन पड़ताल कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: