0
(0)

भागलपुर में रोटरी विक्रमशिला और पिंक क्लब के संयुक्त प्रयास से राम मनोहर लोहिया आरोग्यम संस्था, राजस्थान के सहयोग से 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पटल बाबू रोड स्थित नियो फिटनेस कैंपस में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि भागलपुर विधायक रोहित पांडे, रोटरी विक्रमशिला के चार्टर अध्यक्ष प्रवीण सिंह, उप जिलापाल राम बिनोद सिंह, संस्था के डॉक्टर एम ए चयनन और सत्यनारायण पोद्दार ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि विधायक रोहित पांडे का रोटेरियन प्रवीण सिंह ने अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। डॉक्टर और उनकी टीम को भी अंगवस्त्र और गुलदस्ते से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपने स्वास्थ्य अनुसार डॉक्टरों द्वारा विभिन्न थेरेपी ली। विधायक रोहित पांडे ने स्वयं भी थेरेपी ली और कहा कि रोटरी विक्रमशिला और पिंक क्लब हमेशा समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर में आकर अपना स्वास्थ्य लाभ लें और बिना किसी दवा के इलाज कराएं।

रोटेरियन प्रवीण सिंह ने बताया कि यह प्रयास भागलपुर वासियों को एक्यूप्रेशर थेरेपी के माध्यम से उनके दर्द और बीमारियों से राहत दिलाने का है। अध्यक्ष रोटेरियन सुधा पांडेय ने कहा कि इलाज के लिए कोई शुल्क नहीं है, केवल पहली बार रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये देने होंगे, उसके बाद हर दिन शिविर में आकर थेरेपी कराई जा सकती है।

शिविर की चेयरपर्सन रोटेरियन चंदना चौधरी ने बताया कि यह शिविर 14 जनवरी तक सुबह 10 बजे से 1 बजे और शाम 4 बजे से 7 बजे तक दो पाली में चलेगा। अपनी सुविधा अनुसार लोग आकर इस शिविर का लाभ ले सकते हैं। पहले दिन पहली पाली में 55 लोगों ने थेरेपी का लाभ लिया।

डॉ. एम ए चयनन और थेरेपिस्ट पी के पहाडियन ने बताया कि शिविर में ब्लड शुगर, डायबिटीज, मोटापा, पेट की समस्याएं, साईटिका, जोड़ो का दर्द, थायराइड, माइग्रेन, अस्थमा और गठिया जैसी समस्याओं का इलाज किया जाएगा। इसमें चार पद्धतियों—एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाईब्रेशन और मैग्नेट थेरेपी—के माध्यम से उपचार किया जाएगा।

शिविर में विक्रमशिला क्लब के चार्टर अध्यक्ष प्रवीण सिंह, उप जिला पाल राम बिनोद सिंह, अध्यक्ष सानी, सचिव नीरज कुमार, पूर्व अध्यक्ष बिजॉय आनंद, अमित आनंद, मुजफ्फर अहमद, पिंक क्लब की अध्यक्ष सुधा पांडेय, चार्टर अध्यक्ष चंदना चौधरी, पूर्व अध्यक्ष किरण गोस्वामी, गायत्री सिंह, अंजना प्रकाश, उपाध्यक्ष मृदुला घोष, कमला साहू, सचिव तबस्सुम परवेज, कोषाध्यक्ष रोशनी शर्मा, रंजिता जायसवाल, प्रशांत बनर्जी, समित, आर्यन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

यह शिविर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आम जनता को सरल, प्राकृतिक और दवाओं के बिना उपचार प्रदान करने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: