0
(0)

मोतिहारी। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा गांधी मैदान, मोतिहारी में आयोजित 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बेगूसराय तथा बालिका वर्ग में बाढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने किलकारी पटना को 35-25, 35-26 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में बाढ़ ने बेगूसराय को 35-14, 35-17 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

बालक वर्ग में मेजबान पूर्वी चम्पारण और सिवान को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला, जबकि बालिका वर्ग में मेजबान पूर्वी चम्पारण और किलकारी पटना को संयुक्त तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

इससे पूर्व खेले गए बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में बेगूसराय ने पूर्वी चम्पारण को 35-23, 35-16 से तथा किलकारी पटना ने सिवान को पराजित किया। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में बाढ़ ने किलकारी पटना को 35-26, 24-35, 35-28 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बेगूसराय ने पूर्वी चम्पारण को 35-14, 35-16 से मात दी।

बालक वर्ग के फाइनल में विजेता बेगूसराय की ओर से शशांक, छोटू, आर्यन और गुलशन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, जबकि उपविजेता किलकारी पटना की ओर से गौरव, सौरभ और सचिन ने सराहनीय खेल दिखाया। बालिका वर्ग में विजेता बाढ़ की ओर से सुहानी, रिया, रितु और स्नेहा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जबकि उपविजेता बेगूसराय की ओर से माही, कशिश और लीली ने शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीता।

फाइनल मुकाबलों के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर राजीव चौबे, अर्जुन कुमार, बिहार नागरिक परिषद के सदस्य अमरेंद्र सिंह, जिला बीस सूत्री सदस्य सुनील भूषण ठाकुर तथा बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार भोलाजी ने की। अतिथियों का स्वागत जिला सचिव दीपक सिंह काश्यप ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सीआरपीएफ पदाधिकारी लोकेश पांडेय ने किया।

इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन अनुशासन समिति के चेयरमैन राजीव सिन्हा, के.के. सिन्हा, साउथ एशियन गोल्ड मेडलिस्ट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन, संगीता कुमारी, तुलसी कुमारी, तकनीकी पदाधिकारी विकास कुमार, सतीश कुमार, मनीष सिंह, राहुल कुमार, रोहित कुमार, आशीर्वाद कुमार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

यह जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: