0
(0)

भागलपुर। मकर संक्रांति के पर्व को लेकर भागलपुर का तिलकुट बाजार पूरी तरह गुलजार हो गया है। शहर के प्रसिद्ध सुजागंज बाजार में तिलकुट की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।

यहां खोआ से बना तिलकुट, गुड़ वाला तिलकुट और चीनी वाला तिलकुट लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। दुकानदारों के अनुसार, जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है, बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग परिवार और रिश्तेदारों के लिए बड़ी संख्या में तिलकुट की खरीदारी कर रहे हैं।

ग्राहकों का कहना है कि भागलपुर के तिलकुट की पहचान उसका शुद्ध स्वाद और पारंपरिक निर्माण शैली है, जो इसे अन्य शहरों के तिलकुट से अलग बनाती है।

मकर संक्रांति के आगमन से बाजारों में रौनक लौट आई है और तिलकुट की मिठास से पूरा सुजागंज बाजार महक उठा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: