0
(0)

नवगछिया। अनुमंडल परिसर स्थित कहुआ के पेड़ के नीचे गिरकर सैकड़ों कौवों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में मृत कौवे देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

सबसे पहले मार्निंग वॉक पर आए लोगों की नजर पेड़ के नीचे पड़े मृत कौवों पर पड़ी। देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए और बर्ड फ्लू जैसी बीमारी की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर मौजूद ट्रेनर प्रभा कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन अनुमंडल कार्यालय परिसर के मैदान में छात्रों को दौड़ की ट्रेनिंग देते हैं। जब वह सुबह पहुंचे, तो देखा कि पेड़ के नीचे एक सौ से अधिक कौवे मृत पड़े थे, जबकि कई कौवे मरनासन्न स्थिति में थे। कुछ घायल कौवों को स्थानीय लोगों ने अस्थायी रूप से आग लगाकर सेका।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत कौवों को उठाकर अपने साथ ले गई। वन विभाग ने कहा कि बर्ड फ्लू जैसी संभावित महामारी को देखते हुए पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी आवश्यक जांच और सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: