0
(0)

भागलपुर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी सोमवार को पहली बार सिल्क सिटी भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर टाउन हॉल तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा की, जो स्वागत समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। पूरे मार्ग पर भाजपा के झंडे, बैनर और नारों से माहौल पूरी तरह भाजपा मय नजर आया।

इसके बाद संजय सरावगी टाउन हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।

स्वागत समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार शाह, बिहार भाजपा मीडिया पैनलिस्ट डॉ. प्रीति शेखर, भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे, डॉ. मृणाल शेखर, बंटी यादव, टुनटुन साह सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि उन्होंने भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और आज पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां सामान्य कार्यकर्ता को भी मेहनत और समर्पण के बल पर बड़े पद तक पहुंचने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: