0
(0)

भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले में चोरी और जान से मारने की धमकी की घटनाओं के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित निरंजन प्रसाद साह ने वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित निरंजन प्रसाद साह, पिता स्व. महेश साह, निवासी वारसलीगंज (थाना-बबरगंज) ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को वे अपने परिवार के साथ भाई स्व. कैलाश प्रसाद साह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने मुंदीचक गए थे। 6 जनवरी की शाम जब वे घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और घर से नकद रुपये, जेवरात एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे।

उन्होंने 7 जनवरी 2026 को बबरगंज थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा दो बार घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ और वीडियो रिकॉर्डिंग की गई, लेकिन अब तक न तो किसी की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी हुई है।

इसी बीच 8 जनवरी 2026 की रात लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच एक और गंभीर घटना सामने आई। पीड़ित के अनुसार, शिवम कुमार उर्फ शिवा, पिता प्रकाश साह, निवासी वारसलीगंज, अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ नशे की हालत में उनके घर पहुंचा और पिस्टल दिखाकर उनकी दोनों पुत्रियों के साथ दुष्कर्म करने तथा स्कूल-कॉलेज जाते समय हत्या कर देने की धमकी दी। इस दौरान अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया।

घटना के समय मोहल्ले के कई लोग मौके पर मौजूद थे। कुल 29 लोगों ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर कर थाना में आवेदन भी दिया, लेकिन इसके बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष की ओर से मामले में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जिससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।

पीड़ित ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि बबरगंज थाना की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो, चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा किया जाए, धमकी देने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए तथा उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: