0
(0)

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी सोमवार को पहली बार सिल्क सिटी भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। शहर का वातावरण पूरी तरह भाजपा मय नजर आया।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार उसकी अपनी आंतरिक कमजोरी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से असंतुष्ट थे, जिसका असर सीधे चुनाव परिणामों पर पड़ा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के रूप में लगातार मजबूत हो रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के कारण ही पार्टी को जनता का विश्वास प्राप्त हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भाजपा बिहार में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को उनका पूरा लाभ मिल सके।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: