5
(1)

भागलपुर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे संजय सरागवी ने देर शाम स्थानीय व्यवसायियों के साथ बैठक कर प्रदेश में उद्योग, व्यापार और रोजगार के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का उद्देश्य भागलपुर सहित पूरे बिहार में उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने को लेकर विचार-विमर्श करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी ने कहा कि आज बिहार में उद्योग और उद्योगपतियों के हित में कार्य करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति और निवेश नीति के कारण अब उद्योग स्थापित करना पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल हो गया है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भागलपुर में एक पावर प्रोजेक्ट के लिए लगभग एक हजार एकड़ भूमि मात्र एक रुपये प्रति एकड़ की दर से उपलब्ध कराई गई है, जो यह दर्शाता है कि सरकार निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए कितनी गंभीर है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों के बड़े-बड़े उद्योगपति भी बिहार में उद्योग लगाने के लिए इच्छुक नजर आ रहे हैं। इससे न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

उन्होंने व्यवसायियों से अपील की कि वे आगे आकर बिहार में निवेश करें और सरकार की नीतियों का लाभ उठाते हुए प्रदेश के विकास में सहभागी बनें।

बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यवसायी, भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: