5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र के भवनपुरा घाट के पास एक दर्दनाक घटना में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान खगड़िया जिला के बैलदौर थाना गवास बिंदटोली निवासी रणजीत सिंह की पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। वर्तमान में बच्ची अपने ननिहाल कदवा थाना क्षेत्र में रह रही थी।

परिजनों के अनुसार घटना के दिन चांदनी कुमारी के परिवार के सभी सदस्य भवनपुरा घाट के पास तरबूज की खेती देखने गए थे। घर में कोई न होने के कारण बच्ची अकेले ही खेत की ओर चली गई और वहां भवनपुरा घाट के पास कोसी नदी में स्नान करने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई।

पास मौजूद ग्रामीणों ने बच्ची को किसी तरह नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर मातम का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: