5
(1)

नवगछिया । नवगछिया में अधिवक्ता संघ भवन में दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश प्रसाद यादव की याद में शोक सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना के साथ की गई। इस दौरान सभी अधिवक्ता अपने न्यायिक कर्तव्यों से अलग होकर उपस्थित रहे।

दिवंगत अधिवक्ता नरेश प्रसाद यादव मूल रूप से नारायणपुर के निवासी थे। उनका निधन 12 जनवरी की रात आठ बजे हुआ। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियों सहित समग्र परिवार छोड़ गए।

नरेश प्रसाद यादव ने वर्ष 1979 से नवगछिया व्यवहार न्यायालय में सेवाएँ दीं। इसके साथ ही वर्ष 1995 से 2005 तक उन्होंने प्रभारी लोक अभियोजक के पद पर भी कार्य किया। उनके निधन से अधिवक्ता संघ को अपूरणीय क्षति हुई है।

शोक सभा में अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मिश्रा, महासचिव अजित कुमार, कृष्ण कुमार आजाद, रजनीश कुमार सिंह, नंदलाल यादव, जयप्रकाश यादव, नीरज झा, चंद्रभानु सिंह, कुंदन चौधरी, राधाकृष्ण सिंह, ललन मंडल सहित समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे और दिवंगत के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: