


भागलपुर ।
10वें वेटरन्स डे के उपलक्ष्य में बुधवार को भागलपुर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार की अध्यक्षता में वेटरन्स के एक दल को हरी झंडी दिखाकर बस द्वारा रवाना किया गया। यह दल 14 जनवरी 2026 को दानापुर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित होने वाले शौर्य संवाद कार्यक्रम में भाग लेगा।

इस कार्यक्रम में भागलपुर जिले से भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की सहभागिता रहेगी। रवाना किए जाने के दौरान जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय यात्रा की कामना की।

उन्होंने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यालय द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।












