5
(1)

भागलपुर । जेपी कॉलेज, नारायणपुर के मैदान में बुधवार को पूर्व सांसद स्व. ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव की 16वीं पुण्यतिथि के स्मृति में तीन दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच भागलपुर और बेगूसराय की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों ने रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया।

आयोजक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि उद्घाटन समारोह में उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, मुखिया संजीव उर्फ गुड्डु यादव, पूर्व मुखिया नरेंद्र उर्फ भोपाली यादव और प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर भागलपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम के रीतेश ने न केवल महत्वपूर्ण 55 रन बनाए, बल्कि साथी खिलाड़ियों के साथ मजबूती से साझेदारी कर स्कोर को मजबूत किया।

जवाब में उतरी बेगूसराय टीम ने 19.4 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले रोशन को ‘मेन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। उद्घोषक के रूप में शिक्षक रविंद्र यादव और शिक्षक संजीव दर्शन ने मैच का लाइव कमेंट्री के माध्यम से संचालन किया। निर्णायक की भूमिका दिवेश यादव और विनोद गुप्ता ने निभाई, जबकि स्कोरर सन्नी ने स्कोर का प्रबंधन किया।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को नारायणपुर और नवगछिया की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। खेल आयोजन के दौरान पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रणविजय यादव, इजहार अली, शोएव आलम, शशि यादव, मिथिलेश यादव, राजीव (एसबीआई), सुभाष यादव, डॉ. पंकज कुमार, राजीव गुप्ता, सुनील यादव तथा आयोजन समिति के मुकेश झा, दिलखुश, सैयद, अमित, लालचू, मिथिलेश समेत हजारों की संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य न केवल पूर्व सांसद की स्मृति में सम्मान व्यक्त करना है, बल्कि युवा खिलाड़ियों को खेलकूद में प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना भी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: