5
(1)

नवगछिया के एनएच-31 पर संतोष धर्मकांटा के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नवगछिया बस स्टैंड से मकंदपुर चौक की ओर जा रहे बाइक सवार युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े रोलर से जा टकराई।

हादसे में घायल युवक की पहचान मो. बट्टू उर्फ चाहत पिता – मो. आलम, निवासी सुकटिया बाजार, थाना गोपालपुर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी । मौके पर पहुचनें के बाद उनोहनें एंबुलेंस को बुलाया और घायल को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया ।

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद भागलपुर स्थित मायागंज रेफर कर दिया ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: