5
(1)

नवगछिया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने स्नेह स्पर्श यात्रा शीत राहत अभियान के तहत नवगछिया प्रखंड के विभिन्न सेवा बस्तियों में राहत कार्य चलाया। इस दौरान रामनगर, बिंदटोली, नगरह, आंबेडकर टोला नगरह, बैसी और रंगरा पंचायत में संघ के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों, बुजुर्गों और बच्चों को गरम कपड़े और कंबल वितरित किए।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्नेह स्पर्श यात्रा का उद्देश्य केवल राहत सामग्री वितरित करना नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचाना है कि वह अकेला नहीं है और उसके पास समाज की मदद हमेशा मौजूद है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति सर्दियों में साधनहीनता के कारण असुरक्षित न रहे।

संघ के कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं और लोगों को अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: