


नवगछिया । मदरौनी चौक पर नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा-आधारित संगठन है, जिसमें कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी निष्ठा, समर्पण और सेवा-भाव के बल पर ही भाजपा जन-जन तक पहुँचती है और समाज के विभिन्न वर्गों तक अपने संदेश और कल्याणकारी कार्यक्रमों को पहुंचा पाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी सेवा-संकल्प के साथ लगातार जनता की भलाई के लिए काम करें।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाज के जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए। इस अवसर पर मनोज कुमार पाण्डेय, मुरारी चिरानीया, कुणाल गुप्ता, अनिल यादव, गुलाबी सिंह, रंजीत झा, गौरव सिंह, विक्रम सिंह, दीपक भगत, सुबोध कुशवाहा, मनोज यादव और दिलीप मुनका ने कंबल वितरण में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में पवन सर्राफ, अजय कुमार रुंगटा और डॉ. बनवारी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल समाज के कमजोर वर्ग को सहायता प्रदान की गई, बल्कि कार्यकर्ताओं में सेवा और समर्पण की भावना को भी मजबूत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि जनता के बीच जाकर सेवा करना ही संगठन की वास्तविक ताकत है, और भविष्य में भी भाजपा इसी मार्ग पर चलकर समाज के विकास एवं कल्याण के लिए कार्य करेगी।












