0
(0)

भागलपुर। हिन्दू धर्म संगठन के तत्वावधान में हिन्दू धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक मातृ संवाद एवं गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अजगैबीनाथ धाम के अपर रोड स्थित डॉ अशोक कुमार सिंह के आवास पर पदयात्री साध्वी सुमन पुरी माताजी के आगमन पर आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत और भजनों के साथ भारत माता के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद संवाद गोष्ठी के माध्यम से हिन्दू धर्म के मूल्यों, परंपराओं और सामाजिक एकता पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने हिन्दू समाज को संगठित रखने तथा घर-घर जाकर धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने पर बल दिया।

गोष्ठी में विभाग प्रचारक सुरेन्द्र जी, डॉ अशोक कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश सह संयोजक गौतम सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ अलका चौधरी, जदयू महिला प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रभात सिन्हा, रानी झा, पूनम कुशवाहा, रती वर्मा, वीणा भारती, भाजपा नगर प्रवक्ता ब्रह्मानंद सिंह उर्फ बंटी सिंह, मौसमी सिंह, साजन कुमार, राजीव कुमार सहित भाजपा एवं जदयू के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आपसी समरसता, जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: