



नवगछिया : ढोलबज्जा थाने को सूचना प्राप्त हुई कि दो अज्ञात अपराधियों ने ढोलबज्जा बाजार के दुकानदारों से रंगदारी की मांग की। इसके विरोध में व्यवसायियों ने गुरुवार को बाजार बंद कर दिया।
सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अंचल निरीक्षक नवगछिया और अन्य पदाधिकारी ढोलबज्जा बाजार पहुँचकर मामले की जांच-पड़ताल की। उन्होंने उपस्थित व्यवसायियों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया और इसके बाद बाजार को पुनः खोलवाया गया।

पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आमजन व व्यवसायियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बाजार में पुलिस पिकेट तैनात किया गया। साथ ही गश्ती दल को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया।

उक्त कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
एसपी नवगछिया कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में विधि-व्यवस्था सामान्य है, लेकिन सतत निगरानी बनाए रखी जा रही है।













