


नवगछिया – भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपेश रूप ने कहा कि गोपालपुर विधायक को जानकारी होनी चाहिये कि बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने विधायक रहते विक्रमशिला पुल पर महा जाम की समस्या देखी थी और प्रशासन ने जब कारण पुलिस बल की कमी को बताया था तो ई. कुमार शैलेन्द्र ने विधायक रहते अपने एक गार्ड को कम करके उसे सरकार को वापस कर दिया था. ताकि जनता को दिक्कत न हो. ई शैलेन्द्र क्या चीज है यह जनता जानती है और आपके स्वभाव को और आप के इतिहास को भी दुनिया जानती है.















