5
(1)

भागलपुर। डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा की ओर से भागलपुर स्थित होटल गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भव्य एसोसिएट मीटिंग एवं शैक्षणिक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार के छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सहयोगियों को कॉलेज की पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भरोसेमंद नामांकन प्रणाली की विस्तृत जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के नेशनल हेड मदन रस्तोगी एवं बिहार हेड रवि कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन रिजनल हेड एस. के. गुप्ता ने किया। सेमिनार में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, शिक्षा सलाहकार एवं कॉलेज से जुड़े एसोसिएट्स उपस्थित रहे।

सेमिनार को संबोधित करते हुए नेशनल हेड मदन रस्तोगी ने कहा कि डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज में बीएड, डीएलएड, डी फार्मेसी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीबीए, बीसीए एवं एलएलबी जैसे अनेक प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलेज की सबसे बड़ी पहचान उसकी पूरी तरह पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया है, जहां छात्रों को बिना किसी भ्रम के सही जानकारी, सही मार्गदर्शन और उचित विकल्प प्रदान किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि कॉलेज का लक्ष्य है कि प्रत्येक छात्र गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को सशक्त बना सके। संस्थान शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखता, बल्कि छात्रों के समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।

वहीं बिहार हेड रवि कुमार ने कहा कि बीएड एवं डीएलएड जैसे महत्वपूर्ण कोर्स कॉलेज में किफायती शुल्क और पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराए जाते हैं। नामांकन से पूर्व छात्रों को काउंसलिंग के माध्यम से कोर्स, फीस संरचना, आवश्यक दस्तावेज, पूरी प्रक्रिया और समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी जाती है, ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी की कोई संभावना न रहे।

उन्होंने बताया कि कॉलेज की पूरी टीम “नो हिडन चार्ज, नो फॉल्स कमिटमेंट” की नीति पर कार्य करती है, जिससे छात्रों और अभिभावकों का भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है।

सेमिनार के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शी फीस भुगतान प्रणाली, आधुनिक शिक्षण पद्धति तथा भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित शिक्षाविदों एवं एसोसिएट्स ने भी अपने सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित एसोसिएट्स ने डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज के पारदर्शी सिस्टम, स्पष्ट नीति और छात्र-हितैषी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक सहयोग का भरोसा जताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: