5
(1)

भागलपुर। जिले में एक 19 वर्षीय विवाहिता राधिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका की शादी वर्ष 2025 में राजा तांती से हुई थी। मृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष और पति पर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही राधिका को पति और ससुराल वालों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को मोबाइल फोन दिया था ताकि वह मायके वालों से संपर्क में रह सके, लेकिन ससुराल पक्ष ने मोबाइल छीन लिया और उस पर गलत जगह बात करने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया। राधिका ने कई बार अपने पिता को इस प्रताड़ना की जानकारी दी थी।

गांव के लोगों ने भी ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अत्याचार बंद नहीं हुआ। इस बीच, मृतिका के पिता बेटी को विदा कराने ससुराल पहुंचे, लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस भेजा गया। बाद में फोन पर बुलाकर राधिका को लेने के दौरान रास्ते में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल अमरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। 15 जनवरी की शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान राधिका की मौत हो गई।

मृतिका का ससुराल दीग्घी बाथ थाना क्षेत्र, जिला भागलपुर में है, जबकि उसका मायका कुसुमखर थाना क्षेत्र, अमरपुर प्रखंड, जिला बांका में स्थित है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: