


नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने की। इस अवसर पर प्रखंड में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बीडीओ निशांत कुमार, सीओ रोशन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आयुष कुमार, उप प्रमुख बाबू मणि यादव उर्फ कमांडो यादव, प्रमुख प्रतिनिधि निकेत बिहारी सहित कई अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद थे।

पीएचईडी विभाग द्वारा नल जल योजना से संबंधित जानकारी दी गई और बताया गया कि अलग-अलग पंचायतों से पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है।

बैठक में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता आलोक कुमार झा, मुखिया प्रतिनिधि अजय चौधरी, विजय सिंह, अमर यादव, मुखिया नगीना पासवान, अमित चौधरी, पंचायत समिति सदस्य माला देवी, चांदनी देवी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।













