5
(1)

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। अभी हाल ही में हुए मामलों का मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में पुलिस और आम नागरिक के बीच टकराव साफ तौर पर देखा जा सकता है।

वीडियो में देखा जा रहा है कि किसी मामले को लेकर पुलिस की गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों और एक कार सवार व्यक्ति के बीच पहले तीखी बहस होती है। यह बहस कुछ ही पलों में बढ़कर हाथापाई में तब्दील हो जाती है। मौके पर मौजूद लोग दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहता है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इसे लेकर अपनी चिंता और नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: