5
(2)

परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर शव को लटकाने का आरोप

पति समेत ससुराल वाले घर से हुए फरार

बिहपुर पुलिस जांच में जुटी

नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर वार्ड संख्या- 6 में शनिवार करीब 7 बजे ससुराल में पारिवारिक आपसी विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद नवविवाहिता ने छत के कड़ी में दुपट्टा के सहारे जान दे दी। मृतका अमरपुर निवासी सौरव कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी उम्र 24 वर्ष बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर पुलिस अमरपुर घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देश पर एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए। घटनास्थल से दुपट्टा व अन्य सेंपल जप्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का मायके बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा वार्ड संख्या- 12 निवासी मनोज उर्फ मुन्नी राय की पुत्री थी।

परिजनों ने पति समेत ससुराल वालों पर अवैध संबंध में हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति समेत ससुराल वाले घर से फरार हो गए। लटकते शव को सोनवर्षा से पहुंचे परीजनो ने शव को नीचे उतारा। ज्योति की शादी अमरपुर निवासी जामुन सनगही के छोटे पुत्र सौरव कुमार से 24 नवंबर 2025 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार, संपन्न हुई थी।

परिजनों द्वारा बताया गया कि विवाह पूर्व नकदी समेत लाखों के जेवर, फर्नीचर उपहार स्वरूप दिया गया। शादी के 15 दिन बाद ही ससुराल में ज्योति और सौरव के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद सोनवर्षा से मायके वाले अमरपुर पहुंचकर दोनों को समझा बुझाकर माहौल शांत किया था। परिजनों ने पति सौरव पर अवैध संबंध में ज्योति की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। मालूम हो कि सोनवर्षा से पहुँचे परीजन आक्रोशित होकर ससुराल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने बिहपुर पुलिस पर आरोपित पति एवं ससुराल वालों का बचाव करने व सूचना देकर भगाने का आरोप लगा रहे थे।

इस बारे में बिहपुर थानाध्यक्ष पुनि संतोष कुमार ने कहा, अमरपुर में नवविवाहिता ने आ त्म ह त् या की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परीजन को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। परीजन की ओर से आवेदन मिलने पर जांचोपरांत अभियुक्तों के ऊपर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: