



भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत ममलखा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गंगोता समाज फुटबॉल महाकुंभ 2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें पूरे टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मैच बंशीपुर और ममलखा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बंशीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ममलखा को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय कुमार मंडल, गंगोता समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पणा कुमारी तथा नाथनगर के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल उपस्थित रहे।












