0
(0)

नवगछिया रेल जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रैक पॉइंट के पास पोल संख्या 56 के समीप रविवार सुबह करीब छह बजे एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया वार्ड संख्या 19 निवासी सुबोध सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने शव की पहचान की। इसके बाद रेल जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

मृतक के पिता सुबोध सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उन्होंने बेरोजगार बेटे अमित को काम करने के लिए समझाया था, इस दौरान उसे डांट भी लगाई गई थी। इसके बाद अमित बिना कुछ कहे घर से निकल गया था। रविवार सुबह उसके शव मिलने की जानकारी परिवार को मिली।

सूत्रों के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना से पहले अमित कुमार ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पांच मार्मिक प्रेम , दोस्ती और निर्गुण वीडियो गीत पोस्ट किए थे। हालांकि, परिजन प्रेम प्रसंग से जुड़े आरोपों से इंकार कर रहे हैं।

नवगछिया रेल जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के कारण युवक द्वारा जान देने की बात सामने आई है। पिता की डांट के बाद युवक के मानसिक रूप से आहत होने की जानकारी भी मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक के भाई के बयान के आधार पर नवगछिया रेल जीआरपी थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: