0
(0)

नवगछिया ।
नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सर्वोदय विद्यालय मैदान, बिहपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मो. इजहार अली ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजन का निर्णय लिया गया।

संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने जानकारी दी कि नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला 27 जनवरी को सर्वोदय मैदान, बिहपुर में खेला जाएगा। यह प्रतियोगिता बिहपुर एवं नारायणपुर के मैदानों में आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख टीमें भाग लेंगी।

इस लीग में सनलाइट, नारायणपुर, नवगछिया जूनियर, आईसीसी बिहपुर, जय हिंद लत्तीपुर, नवगछिया सीनियर और एमसीसी बिहपुर की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देना, युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और खेल भावना को मजबूत करना है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा प्रतियोगिता को व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

बैठक में संघ के उपाध्यक्ष बैजनाथ झा उर्फ बैजू दा, सचिव राजेश कुमार राजू, संयोजक घनश्याम प्रसाद, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, संयुक्त सचिव इबरार आलम, मुकेश सिंह, अजहरुद्दीन उर्फ अफरोज, मिथिलेश दास, मो. सोहेल, मो. सबरार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

संघ पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस आयोजन को सफल बनाएं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: