0
(0)

भागलपुर।
जगदीशपुर बाजार में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले माघी काली मेले का भव्य शुभारंभ मां काली की प्रतिमा स्थापना के साथ किया गया। तीन दिवसीय इस पूजा एवं मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। दूर-दूर से श्रद्धालु मां काली के दर्शन के लिए जगदीशपुर पहुंच रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले 35 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह माघी काली मेला अब केवल क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि जिले स्तर पर भी अपनी विशेष पहचान बना चुका है। पूजा समिति द्वारा आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पूजा एवं मेले के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मुरादाबाद से राहुल ग्रुप अपनी पूरी टीम के साथ जगदीशपुर पहुंच चुका है। समिति के अनुसार फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूजा समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से पूजा एवं मेले का आनंद लेने की अपील की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: