0
(0)

भागलपुर। ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरपाती स्थित रैन बसेरा के समीप एक निजी विद्यालय की स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, जिससे स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया। सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल वैन में कोई भी स्कूली बच्चा सवार नहीं था। यदि उस समय बच्चे वैन में होते, तो यह घटना एक बड़े और गंभीर हादसे में तब्दील हो सकती थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: