0
(0)

भागलपुर ।
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम (बालक एवं बालिका) का प्रशिक्षण शिविर दलसिंहसराय (समस्तीपुर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मोतिहारी में आयोजित 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित 14 बालक एवं 14 बालिका खिलाड़ियों ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिविर का उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को बेहतर रूप से तैयार करना था।

प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर मुख्य अतिथि तथा समाजसेवी दिलीप कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जूनियर टीम ने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार तमिलनाडु में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी बिहार की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला सचिव-सह-प्रशिक्षण शिविर प्रभारी विनोद कुमार राय ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक दीपक सिंह कश्यप, सतीश कुमार तथा समस्तीपुर के पूर्व अध्यक्ष शाद अहमद भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से 10 बालक एवं 10 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है।

यह जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: