0
(0)

नवगछिया । बिहपुर बीआरसी परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3 आयोजित हुआ। उद्घाटन बिहपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी काजल कुमारी व निर्णायक मंडल शिक्षकों व लेखापाल रंजन कर्ण के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्जवलन कर किया। मंच संचालन शिक्षक अनिल कुमार दीपक कर रहे थे। वर्ग एक से पांच के टीएलएम प्रदर्शनी में बिहपुर प्रखंड के सभी 13 संकुलों से लगभग 65 प्रतभागी शिक्षक हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, गणित व पर्यावरण शिक्षा टीएलएम के साथ शामिल हुए।

जिसमें उमवि औलियाबाद संकुल से प्रावि औलियाबाद की पूजा कुमारी हिंदी, उमवि गौरीपुर-लत्तीपुर संकुल से मवि नरकटिया के हर्षराज गणित, उमवि गौरीपुर-लत्तीपुर संकुल से मवि गौरीपुर की सुदिक्षा कुमारी अंग्रेजी, उमवि गौरीपुर-लत्तीपुर संकुल से प्रावि करहरू के जफर आलम उर्दू व उमवि मड़वा पश्चमि संकुल से आदर्श मवि मड़वा की शिक्षिका प्रज्ञा पर्यावरण शिक्षा में अव्वल रही।

अव्वल प्रतिभागी शिक्षक/शिक्षिका को पुरस्कृत किया गया। जो जिला में होने वाले टीएलएम प्रदर्शनी में प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेगें। वहीं शिक्षक मसलेउद्दीन, राजीव नयन, अनिल कुमार दीपक, जितेंद्र कुमार व अनिमेष कुमार निर्णायक मंडल में थे। जबकि व्यवस्था के संचालन में शिक्षक चंद्रभूषण कुमार, रमन कुमार, घनश्याम कुमार, प्रकाश पासवान, डाटा आपरेटर रमेश कुमार व मेघा कुमारी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: