



नवगछिया : तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार सीनियर महिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई है।

टीम की घोषणा बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर एवं राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि बिहार टीम इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने के उद्देश्य से पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।

टीम की घोषणा के बाद वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष राजेश शुभांगी, जिला सचिव रवि रंजन कुमार, आरसीटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक ई. रवि कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद कुमार धोनी तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुशवाहा ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
घोषित बिहार सीनियर महिला बॉल बैडमिंटन टीम इस प्रकार है—
प्रिया सिंह (कप्तान), साक्षी कुमारी, प्रियंका कुमारी (वैशाली), युक्ता रानी, पूनम कुमारी, कोमल कुमारी, वैष्णवी कुमारी (बेगूसराय), कुमकुम कुमारी (पूर्वी चंपारण), प्रज्ञा भारती एवं मुस्कान कुमारी (नवगछिया)।

टीम के प्रशिक्षक सह प्रबंधक के रूप में राहुल कुमार (बेगूसराय) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि यह टीम फेडरेशन कप चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन कर बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी।













