0
(0)

भागलपुर जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज में मंगलवार को सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंचासीन कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार एवं उप मुख्य पार्षद नीलम देवी उपस्थित रहीं। इसके अलावा सभी वार्ड पार्षद, नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण बैठक में शामिल हुए।

बैठक में पूर्व में लिए गए प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और उन पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्णय लिया गया। वहीं अजगैबीनाथ गंगा के समीप स्थित शौचालय के संचालन को लेकर जय माता दी संस्था को 25 वर्षों के लिए दिए गए एग्रीमेंट का मुद्दा सदन में जोरशोर से उठाया गया। इस विषय पर वार्ड पार्षद विभूति कुमार यादव द्वारा मांग रखे जाने के बाद सदन में काफी देर तक हंगामा होता रहा।

इस दौरान मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने मीडिया को बताया कि बैठक में पूर्व में लिए गए सभी प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया गया है तथा आगामी गणतंत्र दिवस को नगर परिषद क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाने पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में वार्ड पार्षद विभूति कुमार यादव, पंकज कुमार यादव, संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, विनोद रजक, दयावती देवी, सरिता देवी, शोभा देवी, कृष्ण कुमार, बीबी गुलशन आरा, शाहिन प्रविण, रुबी देवी, मो. इजराइल, रीना देवी, सुभाष कुमार सहित अन्य वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: