



नवगछिया। नगरह क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में स्व. सहदेव के पुत्र प्रदीप, लक्ष्मी के पुत्र अभिनंदन, प्रदीप की पत्नी अनिता देवी और लेल्हू की पुत्री लक्ष्मी शामिल हैं।
घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मारपीट व्यक्तिगत विवाद के कारण हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।













