0
(0)

भागलपुर। भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार की ओर से 15 जनवरी से 28 जनवरी तक सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भागलपुर के सुंदरवती महिला कॉलेज में एसडीआरएफ द्वारा विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में 200 से अधिक छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों को भूकंप से बचाव और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कुमार नीरू ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि भूकंप आने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बरतना सबसे आवश्यक है। उन्होंने “ड्रॉप, कवर और होल्ड” तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मजबूत टेबल या बेड के नीचे जाकर सिर और गर्दन को सुरक्षित रखना चाहिए।

प्रशिक्षण के दौरान भूकंप के बाद बरती जाने वाली सावधानियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसमें बिजली और गैस कनेक्शन की जांच, घायलों को प्राथमिक सहायता देने के तरीके तथा प्रशासन को समय पर सूचना देने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कुमार नीरू ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से आम लोगों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और आपात स्थिति में जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: