0
(0)

नवगछिया : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उत्तर भागलपुर नवगछिया लोकल कमेटी की एक दिवसीय बैठक नवगछिया बाजार स्थित मील टोला में कामरेड परमानंद साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव दशरथ प्रसाद ने कहा कि आज की “डबल इंजन” वाली सरकार गरीबों, दलितों और भूमिहीनों को जमीन देने के दावे केवल जुमला साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवगछिया दादपुर क्षेत्र में गरीबों, दलितों और पिछड़ों को कई दशकों पहले ही जमीन का परचा हासिल हो चुका है, लेकिन अब तक उन परचा धारियों को उनकी संपत्ति पर अधिकार नहीं मिल पाया है।

दशरथ प्रसाद ने बताया कि इस जमीन पर दबंग और अपराधी तत्वों का कब्जा है, और पार्टी सरकार से मांग करती है कि परचा धारियों को अविलंब जमीन पर दखल दिलाया जाए।

बैठक में ज्ञानी साह (लोकल सचिव), देवानंद मंडल, उमेश मंडल, अशोक कुमार सिंह, उमेश पासवान सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में भविष्य में गरीब और दलित वर्ग के हित में आंदोलन चलाने तथा दबंगों से जमीन पर अधिकार दिलाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: