



सड़को पर सजती है दुकानें
प्रत्येक दिन लगने वाले महाजाम में फंसा रहता है एबुलेंस एवं अन्य वाहन
कई मरीजों की हो चुकी है मौत
शासन-प्रशासन मौन

नवगछिया ।
नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर बाजार की सड़कें वर्षों से अतिक्रमण का शिकार है। अतिक्रमण के कारण बाजार की संपूर्ण सड़क संकरा हो गया है जिस कारण दो छोटा वाहन के निकलने का जगह नही रहता है। जिससे बाजार में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं दुकानदारों द्वारा सड़क पर बेंच, ठेला, टोकरी लगाकर अतिक्रमित किया जा रहा है। इससे भी दुकानदार का मन नही भरता तो शब्जी वाले दुकानदार से दो सौ रूपीए प्रतिदिन किराया लेकर अपने दुकान के सामने सड़क पर दुकान सजा देते हैं, जिसके कारण एम्बुलेंस एवं अन्य वाहनों को आवागमन में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक एंबुलेंस को इसी अतिक्रमण के कारण बाजार में काफी देर तक रुकना पड़ा, जिससे मरीज को हायर सेंटर ले जाने में देरी हुई। यह घटना तब हुई जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर से एक मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया था।

मरीज को ले जा रही एंबुलेंस जब मधुरापुर बाजार से गुजर रही थी, तो सड़क पर खड़ी बेंचों और दुकानदारों के सामान के कारण उसे आगे बढ़ने में दिक्कत हुई। मिठाई दुकानदार द्वारा सड़क पर टेबुल लगाकर मिठाई सजाया गया था। जब एंबुलेंस टेबुल में सटने लगा तो मिठाई दुकानदार ने टेबुल खिसका कर जगह दिया। दोनों तरफ से रास्ता अतिक्रमण होने पर रास्ता संकीर्ण होता है। इस तरह जाम में एबुलेंस को कई मिनटों तक फंसे रहना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मधुरापुर बाजार वर्षों से अतिक्रमण का शिकार है। दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क पर फैला देते हैं,

जिससे यातायात बाधित होता है। सैकड़ो टोटो चालक सड़क पर वाहन खड़ी कर यात्रियों को बैठाते हैं। जिससे हमेशा जाम लगी रहती है। इस तरह के अतिक्रमण से आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी होती है, जो मरीजों के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। पहले भी इस बाजार में कई लोगो की मौत जाम में फंसकर हो चुकी है। गौरतलब हो कि इस होकर सभी अधिकारियों की गाड़ी प्रतिदिन गुजरती है परंतु कभी इस समस्या पर ध्यान नही दिए। इसी का नतीजा है कि मधुरापुर बाजार की संपूर्ण सड़कें अतिक्रमण का शिकार है। शासन प्रशासन को मधुरापुर बाजार में अतिक्रमनवाद की कार्यवाई करने की आवश्यकता है।













