5
(1)

नवगछिया में शुक्रवार को आपसी जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान जूली देवी (पति—स्वर्गीय रंजीत मंडल) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद जूली देवी और उनके भैसुर प्रमोद मंडल तथा गौतमी पिंकी देवी के बीच जमीन को लेकर हुआ। इस दौरान आरोप है कि प्रमोद मंडल ने दबिया से जूली देवी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पहले परबत्ता थाना लाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस ने उन्हें गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में इलाज के लिए भेजा।

घायल जूली देवी ने आरोप लगाया कि गौतमी पिंकी देवी और प्रमोद मंडल पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं और उनकी जायदाद हड़पने का प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: